बुधवार, 7 दिसंबर 2016

BiharWaleRohit.com

Lafda TV

दुल्हन का हुआ मेडिकल जांच, उसके बाद लौट गई बारात, जानिए क्यों
Lafda TV

दुल्हन का हुआ मेडिकल जांच, उसके बाद लौट गई बारात, जानिए क्यों , घराती और बराती दोनों के विरोध के बीच महिला सशक्तिकरण विभाग ने रविवार-सोमवार की रात को भोपाल के पंचशील नगर में बाल विवाह होते-होते रुकवा दिया। विवाद की स्थिति बनने के बाद पुलिस और प्रशासन के दखल पर लड़की का मेडिकल बोर्ड से उम्र का सत्यापन कराया तो लड़की की उम्र 15 साल निकली। इसके बाद स्टेज पर बैठे दूल्हे समेत पूरी बरात को ही लौटना पड़ा। अफसरों ने लड़की के पिता से हलफनामा लिखवाया कि वह बालिग होने के बाद ही अपनी बेटी की शादी करेगा।
अफसरों ने मार्कशीट और जन्मप्रमाण पत्र मांगा तो बाराती और दुल्हन के रिश्तेदार भी उल्टे अफसरों से उलझने लगे। इसके बाद पुलिस अफसरों ने सभी को जेल भेजने और 1-1 लाख रुपए जुर्माना लगाने की चेतावनी दी, तब जाकर वे शांत हुए।
इसके बाद रात में ही डॉक्टरों की टीम से दुल्हन का मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में उम्र 15 वर्ष सत्यापित होने के बाद शादी रद्द करा दी गई।
महिला सशक्तिकरण अधिकारी रामगोपाल यादव के मुताबिक रविवार रात आठ बजे सूचना मिली थी कि मद्रासी कालोनी स्थित पंचशील नगर के बी-ब्लॉक में नाबालिक किशोरी की शादी होने जा रही है, बारात पहुंच चुकी है, महिला सशक्तिकरण विभाग की टीम जिस वक्त पहुंची, दूूल्हा स्टेज पर बैठा हुआ था। बाराती भोजन के बाद सामने कुर्सियों पर बैठे थे, वरमाला के लिए दुल्हन का इंतजार हो रहा था। अफसरों ने दुल्हन का पता कर उसके माता-पिता को बुलवाया। दोनों बदनामी होने का बात करते हुए शादी नहीं रोकने के लिए अड़े हुए थे।
संदर्भ पढ़ें 850
संबंधित आलेख
समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मतक सोच का विकास आवश्यक
रैंप पर एसिड विक्टिम
आम रास्ते को विक्रय करने की शिकायत की जांच तहसीलदार करेंगे, जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिए निर्देश
होम चैनल पर वापस जाएं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें